हैड कांस्टेबल को कुचलने के मामले में फरार आरोपी पहुंचे हाईकोर्ट, गिरफ्तारी पर स्टे

भीलवाड़ा प्रतापनगर थाना क्षेत्र में **पुलिस चौकी के बाहर नाकाबंदी तोड़कर हैड कांस्टेबल को स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले आरोपियों** को फिलहाल राहत मिल गई है। जोधपुर हाईकोर्ट ने चार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर आगामी पेशी तक स्टे दे दिया है।

यह मामला 16 अक्टूबर की रात का है, जब प्रतापनगर पुलिस चौकी के बाहर **हैड कांस्टेबल प्रमोदकुमार यादव** के नेतृत्व में नाकाबंदी की जा रही थी। रात करीब **12.30 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो** को रुकवाने का प्रयास करने पर उसमें सवार बदमाशों ने बेरिकेड तोड़ते हुए हैड कांस्टेबल को टक्कर मार दी और फरार हो गए। हादसे में प्रमोदकुमार के पैर में फ्रैक्चर और गंभीर चोटें आई थीं।

अब तक की कार्रवाई:

पुलिस ने जांच के दौरान चित्तौड़गढ़ के सावा नई आबादी निवासी साहिल खान पुत्र आमद खान पठान** को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर **बंदूक बरामद** की गई। जबकि **चार अन्य आरोपी —

* मोहम्मद हातिम पुत्र जावेद खान (सावा ख्वाजा बाग),

* मोहम्मद अफजल खान पुत्र सईद खान (कजोड़पुरा सावा),

* सोहेल खान पुत्र साबिर खान (कजोड़पुरा सावा)

* बलरामसिंह राठौड़ पुत्र अजीतसिंह (कानोता जयपुर, हाल भीलवाड़ा निवासी) —

फरार चल रहे हैं। इन पर पुलिस ने **10-10 हजार रुपए का इनाम** भी घोषित किया हुआ है।

हाईकोर्ट में पिटीशन:

चारों आरोपियों ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए **जोधपुर हाईकोर्ट** में पिटीशन दायर की थी। कोर्ट ने **अगली पेशी तक गिरफ्तारी पर रोक (स्टे)** देते हुए निर्देश दिए हैं कि प्रतापनगर थाना प्रभारी उन्हें गिरफ्तार न करें।

मामले की **अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद** होगी। हाईकोर्ट ने **लोक अभियोजक को केस डायरी तलब** करने के निर्देश भी दिए हैं।

**पुलिस जांच में खुलासा:**

गिरफ्तार आरोपी साहिल खान से पूछताछ में पता चला कि 15 अक्टूबर को आरोपी चित्तौड़गढ़ से **स्कार्पियो लेकर निकले** थे। रास्ते में **बलरामसिंह को साथ लिया** और **गंगापुर क्षेत्र के जंगल में शिकार** किया।

इसके बाद रात को भीलवाड़ा लौटते समय पुलिस ने रुकवाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने **स्कार्पियो भगाई**। रीको एरिया पहुंचने पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो **नाकाबंदी तोड़कर भाग निकले**।

स्कार्पियो **चित्तौड़गढ़ आरटीओ में जावेद खान के नाम** से रजिस्टर्ड है। आरोपियों में से **मोहम्मद हातिम**, दिवंगत खनन व्यवसायी **मोहम्मद शेर खान का पोता** है।

Tags

Next Story