लॉरेंस बिश्नोई-रोहित गोदारा गैंग को झटका, खास गुर्गा US में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस की **एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF)** को बड़ी सफलता मिली है। अमेरिकी एजेंसियों ने AGTF और सीबीआई की इंटरपोल ब्रांच की सूचना पर **लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग** से जुड़े कुख्यात अपराधी **अमित शर्मा उर्फ जैक पंडित** को गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपी को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एडीजी (क्राइम) दिनेश एमएन ने बताया कि अमित शर्मा **गैंग के लिए धन जुटाने**, **विदेशों में सक्रिय सदस्यों को फंडिंग**, **भारत से फरार अपराधियों को शरण दिलाने** और **फर्जी दस्तावेज तैयार करने** जैसे कामों में शामिल था।
मूल रूप से श्रीगंगानगर के **मटीली राठन गांव** का रहने वाला अमित शर्मा कई मामलों में वांछित था। जयपुर क्राइम ब्रांच ने **रेड कॉर्नर नोटिस** और जरूरी दस्तावेज अमेरिकी एजेंसियों को भेजे। इसके बाद अमेरिकी पुलिस ने **गुप्त ठिकानों का पता लगाकर उसे गिरफ्तार** कर लिया।
