साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी उलझी, पिता, कंपाउंडर और रसोइया पुलिस जांच के घेरे में

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी उलझी, पिता, कंपाउंडर और रसोइया पुलिस जांच के घेरे में
X


जोधपुर (हलचल)। आरती नगर स्थित आश्रम की साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की जांच तीन संदिग्धों—पिता वीरम नाथ, कंपाउंडर देवी सिंह और रसोइया सुरेश पर टिक गई है। पुलिस अब पोस्टमार्टम और टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की सही वजह साफ हो सके।

इंजेक्शन के 9 मिनट बाद बिगड़ी हालत: साध्वी के पिता वीरमनाथ के अनुसार, सर्दी-जुकाम की शिकायत पर कंपाउंडर देवी सिंह को बुलाया गया था। शाम करीब 5:15 बजे देवी सिंह ने साध्वी को हाथ में इंजेक्शन लगाया और दवाइयां दीं। इसके मात्र 9 मिनट बाद ही साध्वी को सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी और वे चीखने लगीं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पिता ने कंपाउंडर पर जहरीला इंजेक्शन लगाने का गंभीर आरोप लगाया है।

संदिग्धों के अपने दावे: कंपाउंडर देवी सिंह का कहना है कि उसने प्रोटोकॉल के तहत ही सामान्य इलाज दिया था। वहीं, आश्रम का रसोइया सुरेश, जो खुद को चश्मदीद बता रहा है, पुलिस के शक के दायरे में है। सुरेश ने बताया कि उसने साध्वी को गिरते हुए देखा और सीपीआर देने की कोशिश भी की थी। पुलिस ने आश्रम से खाने के सैंपल भी जब्त किए हैं, जिसे सुरेश ने ही तैयार किया था। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की तहकीकात कर रही है।

ताजा न्यूज़ के लिए बने रहें 'भीलवाड़ा हलचल' न्यूज़ पोर्टल के साथ। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

सम्पर्क कार्यालय: भीलवाडा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाडा

फोन: 7737741455

Next Story