हनुमान मंदिर में चोरी, सवा किलो चांदी का मुकुट ले उड़े चोर

हनुमान मंदिर में चोरी, सवा किलो चांदी का मुकुट ले उड़े चोर
X


भीलवाड़ा। जिले के मांडल थाना क्षेत्र के धुंआला गांव में बीती रात बदमाशों ने एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाया। चोरों ने प्राचीन हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर प्रतिमा पर सुशोभित करीब 1 किलो 300 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट पार कर लिया।

सुबह पूजा के समय खुला राज

घटना का पता रविवार सुबह उस समय लगा जब ग्रामीण रोजाना की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मुख्य द्वार का ताला टूटा देख ग्रामीण दंग रह गए और अंदर जाने पर हनुमान जी की प्रतिमा से मुकुट गायब मिला। चोरी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जमा हो गए।

15 दिनों में तीसरी वारदात, पुलिस खंगाल रही फुटेज

सूचना मिलने पर मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। गौरतलब है कि मांडल क्षेत्र में पिछले 15 दिनों के भीतर चोरी की यह तीसरी बड़ी वारदात है, जिससे स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर रोष व्याप्त है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story