ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां को पुणे पुलिस ने हिरासत में लिया

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां को पुणे पुलिस ने हिरासत में लिया
X

आईएएस पूजा खेडकर का नाम आजकल काफी सुर्खियों में हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर देशभर में घमासान मचा हुआ है। अब इस मामले में एक और नया पहलू सामने आया है। पूजा के बाद अब उनके माता-पिता मुश्किलों में घिर गए हैं। उनकी मां मनोरमा खेडकर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल, उनके खिलाफ एक स्थानीय किसान को धमकी देने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ पुणे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिस ने पूजा की मां मनोरमा खेडकर के खिलाफ यह कार्रवाई भूमि विवाद को लेकर बंदूक लहराकर कुछ लोगों को धमकाने के आरोप में की है। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड से गिरफ्तार किया गया है, जहां वह एक होटल में रुकी हुई थीं। फिलहाल, उन्हें पुणे लाया जा रहा है।

Next Story