सनसनी,: महिला कांस्टेबल साक्षी की सरकारी आवास पर पंखे पर लटकी मिली लाश

महिला कांस्टेबल साक्षी की सरकारी आवास पर पंखे पर लटकी मिली लाश
X

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल स्थित सरकारी आवास पर महिला आरक्षक साक्षी पटेल ने मंगलवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक दबंग महिला अधिकारी की आत्महत्या की घटना पर लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला आरक्षक की मंगलवार रात ड्यूटी थी। रात को विभागीय कर्मचारियों ने उनको फोन लगाया। फोन रिसीव नहीं करने की सूरत में अधिकारी सीधे उनके निवास पर पहुंचे।अधिकारियों को जब दरवाजा बंद मिला तो उन्होंने महिला को आवाज लगाई। बाद में कोई जवाब नहीं आने पर अधिकारी दरवाजा तोड़ कर कमरे में घुसे, जहां उन्हें महिला पंखे पर लटकी हुई मिली।बताया जा रहा कि केशकाल स्थित सरकारी आवास पर महिला अकेली रह रही थी। मृतक के पिता नारायणपुर पुलिस विभाग मे कार्यरत है|। केशकाल पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर मौत के कारणों की जांच में जुटी है। जांच के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।बताया जा रहा मृतिका का परिवार मूलतः रीवा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। फिलहाल उनका पूरा परिवार कोंडागांव में रहता है।सरकारी आवास पर अकेली रहने वाली महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आने के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की आशंका भी जता रहे हैं।

Tags

Next Story