स्वामी धर्मदेव ने संभाला हिसार का मोर्चा, रणजीत सिंह को दिया आशीर्वाद

हिसार ( मुनीश सलूजा) हिसार लोकसभा क्षेत्र सेे भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह को उस समय बड़ी सफलता मिली जब स्वामी धर्मदेव अचानक उनकी स्थिति को और मजबूत करने हिसार पहुंच गए। चुनाव प्रचार के समाप्त होने के बाद डोर टू डोर प्रचार अभियान में भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह व्यस्त थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि स्वामी धर्मदेव हिसार पहुंचे हैं और उनसे मिलना चाहते हैं। जब संदेशा मिलने के बाद रणजीत सिंह उनसे मिलने पहुंचे तो स्वामी जी और उनके अनुयायी वहां भारी संख्या में मौजूद थे।

स्वामीजी के दर्शन करने पहुंची महिलाओं ने मौके पर पहुंचे भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह को रक्षा सूत्र बांधकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर स्वामी धर्मदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हमारी सनातन संस्कृति को बढ़ावा दिया है। हिन्दूू धर्म से जुड़े अनेक स्थलों का जीर्णोद्धार किया गया है और भाजपा सरकार की यही इच्छा है कि भाजपा फिर से सोने की चिड़िया व विश्व गुरू बने। ऐसा केवल सनातन संस्कृति पर चलकर ही संभव है। उन्होंने शहरवासियों से अनुरोध किया कि वे अपना एक-एक वोट भाजपा उम्मीदवार चौ. रणजीत सिंह को देकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में अपना प्रमुख योगदान दें।

भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने स्वामी धर्मदेव का हिसार पहुंचने पर स्वागत किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व ​अन्य वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद, जनता के सहयोग व भाजपा टीम की मेहनत की बदौलत उनकी स्थिति बहुत अच्छी है। स्वामी जी के यहां पहुंचने व आशीर्वाद देने से उनको और मजबूती मिली है, जिसके लिए वह उनके आभारी है।

इससे पहले राजगुरू मार्केट में पहुंचे रणजीत सिंह को रक्षा सूत्र बांधते हुए महिलाओं ने उनका पुरजोर समर्थन देने का ऐलान किया। महिलाओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व विदेशों में बढ़ी देश की साख से प्रभावित है। इस अवसर पर पूर्व मेयर गौतम सरदाना, मीनू भुटानी, नीलम टुटेजा, उषा कौशिक सहित राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Next Story