अलीगढ़ सीट पर मतगणना रुकी

By - राजकुमार माली |4 Jun 2024 6:39 PM IST
अलीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सतीश गौतम की जीत तय है। सतीश गौतम को 500148 वोट मिले, जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन के बिजेंद्र सिंह को 485373 मत प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा और सपा के वोटों में 14775 का अंतर है। अभी मतगणना रुकी हुई है, सपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह ने शहर और अतरौली के तीन राउंड की गिनती पर आपत्ति लगाई है। अभी जीत की घोषणा नहीं हुई है।
Next Story
