मोदी की उपस्थिति में चंद्रबाबू नायडू कल लेंगे सीएम पद की शपथ

मोदी की उपस्थिति में चंद्रबाबू नायडू कल लेंगे सीएम पद की शपथ

हैदराबाद। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू को मंगलवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। तेदेपा, जनसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों की आज यहां बैठक में जनसेना प्रमुख के पवन कल्याण ने विधायक दल के नेता के रूप में नायडू के नाम का प्रस्ताव रखा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी ने इसका समर्थन किया।

तेदेपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के.अत्चन्नायडू ने जोरदार तालियों के बीच तीनों दलों के विधायकों की ओर से सर्वसम्मति से नायडू को विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा की। नायडू ने तीनों दलों के विधायकों को उन्हें अपना नेता चुनने के लिए धन्यवाद दिया कल्याण और पुरंदेश्वरी ने भी नायडू को विधायक दल का नेता चुनने के लिए विधायकों को धन्यवाद दिया।

तेदेपा नेता आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर को नायडू के विधायक दल के रूप में चुने जाने की सूचना दे दी है। औपचारिक रूप से नायडू को सरकार बनाने का निमंत्रण भी मिल गया है। अब नायडू कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता उपस्थित रहेंगे।

Next Story