हनीट्रैप में फंसा बड़ा अफसर, लड़की के साथ वीडियो बनाए

हनीट्रैप में फंसा बड़ा अफसर,  लड़की के साथ वीडियो बनाए
X

मध्यप्रदेश में एक बार फिर हनीट्रैप का बड़ा मामला सामने आया है। प्रदेश में बड़े पद पर रहे चुके एक अफसर को एक गैंग ने अपने चंगुल में फंसा लिया। इस रिटायर्ड अधिकारी के दो दर्जन से ज्यादा वीडियो बनाए। इन वीडियो का डर दिखाकर उससे खूब पैसे ऐंठे और अगवा भी कर लिया। अब पुलिस इस केस की जांच में लगी है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भेल में बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके एक अफसर के साथ यह वारदात हुई।

भेल के इस रिटायर्ड अफसर को गैंग ने एक विदेशी लड़की के नाम पर अपने जाल में फंसाया। अफसर के वीडियो बनाए और करोड़ों रुपए की डिमांड की गई। उसे किडनैप भी कर लिया। आखिरकार मामले की पुलिस में शिकायत हुई जिसके बाद पुलिस ने महिलाओं सहित चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि अधिकारी को रशियन लड़की के साथ हनीट्रैप में फंसाया गया। अधिकारी को एक होटल में बुलाकर रशियन लड़की के साथ उसके 27 वीडियो बनाए गए। इन वीडियो के बल पर अफसर को ब्लेकमेल किया जाने लगा। उससे खासी राशि ऐंठ ली गई।

हनीट्रैप गैंग में शामिल एक बदमाश ने खुद को पुलिस की क्राइम ब्रांच का सदस्य बताया। कथित पुलिसकर्मी बनकर उसने अफसर को अरेस्टिंग का डर दिखाकर खूब वसूली की। इतना ही नहीं, रिटायर्ड अफसर को वसूली के लिए भोपाल से अगवा कर जबलपुर लेकर पहुंच गए। इससे तंग आकर ​भेल के रिटायर्ड अधिकारी ने गोविंदपुरा पुलिस में शिकायत कर दी।

रिटायर्ड अफसर की शिकायत के बाद पुलिस ने हनीट्रैप गैंग आपरेट कर रहीं दो महिलाओं समेत चार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस रशियन युवती की तलाश में भी जुटी है।

Next Story