आज महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, कोल्हापुर में करेंगे संविधान बचाओ सम्मेलन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी शनिवार से महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वह सुबह राजर्षि शाहू समाधि स्थल पर जाएंगे, इसके बाद वह कोल्हापुर का दौरा करेंगे। यहां पर वह बवाडा के भगवा चौक पर बनी छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही संविधान सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे। इस बैठक में एक हजार से ज्यादा आमंत्रित लोग हिस्सा लेंगे, इसमें सभी धर्मावलंबियों के साथ-साथ विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म हो चुका है। आज हरियाणा की 90 सीटों पर मतदान होगा। हरियाणा के बाद अब राहुल गांधी ने मिशन महाराष्ट्र की तैयारी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में भी इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के महाराष्ट्र दौरे से कांग्रेस का चुनावी अभियान भी शुरू हो जाएगा।

Next Story