बड़ा बदलाव: सभी सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों को निजी हाथों पर देने की तैयारी, मध्य प्रदेश में सभी डॉक्टर और कर्मचारी आउटसोर्स के होंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में जल्द ही निजी अस्पतालों की तरह सुविधा मिलने लगेगी।

सरकार प्रदेश के सभी सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को आउटसोर्स पर देने की तैयारी में है। इसमें डॉक्टर से लेकर सभी कर्मचारी आउटसोर्स कंपनी और अन्य संसाधन सरकार के होंगे। अस्पताल का प्रबंधन कंपनी करेगी। हालांकि, उसके ऊपर नियंत्रण प्रशासन खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) का रहेगा। शुल्क और सुविधाओं का निर्धारण सरकार के अधीन ही रहेगा। प्रदेश में कुल 161 सिविल अस्पताल और 348 सीएचसी हैं

Next Story