शर्मनाक: पांच बदमाशों ने पति को पेड़ से बांधकर महिला से किया दुष्कर्म

पांच बदमाशों ने  पति को पेड़ से बांधकर महिला से किया दुष्कर्म
X

रीवा । जिले के गुढ़ थाने के भैरव बाबा क्षेत्र में घूमने आए पति-पत्नी को पहले से मौजूद पांच आरोपितों ने पति को पेड़ से बांध दिया। फिर उसकी पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दो संदिग्धों काे पकड़ा लिया है। बाकी आरोपितों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार युवा दंपती पिकनिक मनाने के लिए दोपहर भैरव बाबा क्षेत्र गया था। यहां उन्हें देखते ही आरोपितों ने पहले पति के साथ मारपीट की। फिर महिला से ज्यादती की। सभी आरोपित नशे में थे।

आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। दंपती को धमकी भी दी कि केस दर्ज कराया तो इसे वायरल कर देंगे। पीड़ित दंपती ने गत मंगलवार को मामला दर्ज कराया है।

दंपती की हाल ही में हुई थी शादी

दंपती कॉलेज में पढ़ते हैं। हाल ही में उनकी शादी हुई है। डीएसपी हेड क्वार्टर हिमाली पाठक ने बताया कि महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की पड़ताल की जा रही है।

मामले को दबाने का प्रयास

गत सोमवार को हुई इस घटना के बाद पीड़ित दंपती थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन पुलिस प्रशासन का पूरा फोकस बुधवार को रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव पर था। इसलिए इस मामले को दबाए रखा।


Next Story