दुबई के शहजादे कल भारत यात्रा पर आयेंगे

X
नयी दिल्ली | दुबई के शहजादे और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम कल से भारत की दो दिन की यात्रा पर आएंगे।दुबई के शहजादे के रूप में शेख हमदान की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा होगी। उनके साथ कई मंत्री, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और एक उच्च स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी होगा। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है।
Next Story