Mp मंत्री विजय शाह: बदनामी ऐसी कि खुद के विभाग के कार्यक्रम से हटाई गई तस्वीर

बदनामी ऐसी कि खुद के विभाग के कार्यक्रम से हटाई गई तस्वीर
X

कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादी की बहन बताकर मोहन सरकार के वन मंत्री विजय शाह विवादों में बुरी तरह घिर गए हैं। बयान को लेकर मंत्री शाह को पार्टी के आला अधिकारियों को भी सफाई देनी पड़ी है। बावजूद इसके उनके इस्तीफे की मांग उठने लगी है।

अधिकारियों ने तत्काल पोस्टर से उनकी तस्वीर हटाने के निर्देश दिए। आनन-फानन में स्टाफ ने शाह की तस्वीर पर सफेद फ्लेक्स चिपका दिया। बाद में उक्त स्थान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर को चस्पा किया गया। सुबह 11 बजे वन अधिकार अधिनियम को लेकर ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।

गुरुवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में वन अधिकार अधिनियम को लेकर संभाग स्तरीय कार्यशाला रखी गई, जहां पोस्टर्स में विजय शाह की बड़ी सी मुस्कुराती तस्वीर थी। उस दौरान कुछ अधिकारियों और अन्य लोगों की नजर मंत्री शाह की तस्वीर पर पड़ी तो माहौल बदल गया।

Next Story