विजयनगर: कार में लॉक हुए चार बच्चे

X
By - भारत हलचल |19 May 2025 11:09 PM IST
आंध्र प्रदेश के विजयनगर जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। दरअसल विजयनगर में एक कार के लॉक होने से उसमें चार बच्चे फंस गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। घटना रविवार को विजयनगर कैंट इलाके के द्वारापुदी गांव में घटी। पुलिस ने बताया कि चारों बच्चों की उम्र 10 साल से कम है। चारों एक कार में खेल रहे थे, उसी दौरान कार के दरवाजे लॉक हो गए और दम घुटने से चारों की मौत हो गई। एक बच्चे के माता-पिता जब अपने बच्चे को ढूंढ रहे थे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली।
Next Story
