देश विरोधी कंटेंट पर लगेगा ब्रेक, वायरल वीडियो होंगे ब्लॉक

केंद्र सरकार अब सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ नफरत फैलाने वालों पर नकेल कसने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय इसके लिए एक नई पॉलिसी लाने की तैयारी कर रहा है। सोशल मीडिया पर देश विरोधी वीडियो या पोस्ट शेयर करने वाले लोग अब बच नहीं पाएंगे, उनके हैंडल ब्लॉक किए जाएंगे और सख्त कार्रवाई भी होगी।
देश के खिलाफ कई वेबसाइट्स पर भी आपत्तिजनक कॉन्टेंट अपलोड किया जाता है। ऐसा करने वाले लोग अब कानून से बच नहीं पाएंगे और जल्द ही उन पर एक्शन लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इंटेलिजेंस एजेंसियों के आला अधिकारियों ने गृह मंत्रालय की संसदीय कमेटी को इस बात की जानकारी दी है।संसदीय समिति को यह भी बताया गया है कि देश विरोधी लोगों की सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए एक विशेष टीम बनाई जाएगी। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में नहीं है कोई हॉस्पिटल! जानिए तबीयत खराब होने पर क्या करते हैं एस्ट्रोनॉट्स?
यह पहल ऐसे समय में आ रही है जब खालिस्तान अलगाववादी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू समेत कई अन्य देश विरोधी लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और लगातार नफरत फैलाने का काम करते रहे हैं। नई पॉलिसी आने के बाद ऐसे लोगों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।