पैदल चल रहे लोगों को कुचला छह की मौत

पैदल चल रहे   लोगों को कुचला  छह  की मौत
X


महाराष्ट्र के बीड जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने सड़क किनारे पैदल चल रहे छह लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में सभी छह लोगों की मौत हो गई।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे धुले-सोलापुर पर नमलगांव फाटा पर हुई। उन्होंने बताया कि कंटेनर ट्रक के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद हादसा हुआ।

मृतकों की हुई पहचान

अधिकारी ने बताया कि इस घटना के पीड़ितों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान आकाश कोलसे, विशाल काकड़े और अनिकेत शिंदे, दिनेश पवार, किशोर तौर और पवन जगताप के रूप में हुई है।

Next Story