फैक्ट्री में लगी भीषण आग



महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक रंगाई फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। घटना शनिवार की तड़के सुबह की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

इससे पहले गुरुवार को मुंबई के मलाड में एक पटाखे की दुकान में आग लगने की खबर सामने आई थी। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। पुलिस अधिकारी के हवाले से एएनआई ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

Next Story