जीवित्पुत्रिका व्रत के दौरान पोखरे में स्नान के दौरान डूबे पांच बच्चे, दो की मौत; एक बच्ची की हालत गंभीर

देवरिया। जीवित्पुत्रिका व्रत के दौरान पोखरे में स्नान करते समय पांच बच्चे डूब गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन दो बच्चों की मृत्यु हो गई, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। यह दर्दनाक घटनाएं रविवार शाम गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम देवगांव और बैतालपुर क्षेत्र के ग्राम गुलहरिया में हुईं।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के देवगांव के नया पोखरे पर व्रती महिलाओं के साथ बच्चे भी स्नान के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान चार बच्चे डूबने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। दो बच्चे सुरक्षित रहे, जबकि राधा गुप्ता (12 वर्ष) पुत्री पन्नेलाल और अमृता गुप्ता (नौ वर्ष) पुत्री रामनारायण की स्थिति गंभीर देख सीएचसी गौरीबाजार ले जाया गया।
Next Story
