बिहार चुनाव नतीजों के बीच दुखद खबर: तरारी में जन सुराज प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह का हार्ट अटैक से निधन

तरारी में जन सुराज प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह का हार्ट अटैक से निधन
X


बिहार चुनाव परिणामों की हलचल के बीच भोजपुर जिले से दुखद खबर सामने आई है। तरारी विधानसभा क्षेत्र के जन सुराज प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह का शुक्रवार शाम पटना के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी मौत की पुष्टि जन सुराज प्रत्याशी के अभिकर्ता और किसान नेता छोटे सिंह ने दूरभाष पर की।

चन्द्रशेखर सिंह सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक थे और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। शुक्रवार को आए चुनाव परिणाम में उन्हें 2271 वोट मिले थे। हालांकि वे पहले से ही स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें पहला हार्ट अटैक आया था। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तत्काल पटना के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थे।

शुक्रवार दोपहर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। शाम चार बजे उन्हें दूसरा हार्ट अटैक आया और चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद शाम सात बजे उनका निधन हो गया। वे तरारी के कुरमुरी गांव के मूल निवासी थे। पूर्व में शिक्षक संघ के पदाधिकारी रहे और ब्रह्मर्षि समाज के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का भी महत्वपूर्ण कार्यकाल संभाल चुके थे।

Tags

Next Story