पुतिन भारत में दूसरे दिन: दोस्त पीएम मोदी के साथ होगी आज द्विपक्षीय बातचीत करे; कई अहम समझोतों पर हो सकते हैं हस्ताक्षर

दोस्त पीएम मोदी के साथ होगी आज द्विपक्षीय बातचीत करे; कई अहम समझोतों पर हो सकते हैं हस्ताक्षर
X


नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम दिल्ली पहुंचे और सीधे अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने रात्रिभोज में हिस्सा लिया। फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। पुतिन 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 4 दिसंबर की शाम दिल्ली आए।

करीब चार साल बाद पुतिन की यह राजकीय यात्रा भारत और रूस के मजबूत होते रणनीतिक संबंधों का संकेत मानी जा रही है। अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ बढ़ाने से उपजे तनाव के बीच यह यात्रा और भी महत्वपूर्ण हो गई है।


मोदी–पुतिन आज करेंगे विस्तृत बातचीत

पुतिन अपनी यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता विभिन्न क्षेत्रीय, वैश्विक और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस बैठक के दौरान कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और मीडिया जैसे क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत होगा।

आज का कार्यक्रम: महात्मा गांधी स्मारक पर श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति पुतिन के मुख्य आधिकारिक कार्यक्रम शुक्रवार, 5 दिसंबर को होंगे। सुबह 11 बजे वे राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।इसके पश्चात हैदराबाद हाउस में उच्चस्तरीय राजनयिक वार्ताएं होंगी।

भारत–रूस शिखर सम्मेलन

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन का वार्षिक भारत–रूस शिखर सम्मेलन भी शुक्रवार को हैदराबाद हाउस में आयोजित होगा। शाम को पुतिन रूसी सरकारी प्रसारक आरटी टीवी के नए भारत चैनल का शुभारंभ करेंगे। अपनी लगभग 28 घंटे की यात्रा पूरी कर पुतिन शाम को भारत से प्रस्थान करेंगे।

भारत–अमेरिका संबंधों में खटास के बीच अहम यात्रा

यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत–अमेरिका संबंध हाल के वर्षों में सबसे निचले स्तर पर बताए जा रहे हैं। अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 50% तक टैरिफ बढ़ा दिया है, जिसमें भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 25% शुल्क भी शामिल है।

मोदी–पुतिन बैठक के बाद दोनों देशों के बीच कई समझौते होने की संभावना है, जिनमें प्रमुख रूप से रूस में भारतीय श्रमिकों की आवाजाही को आसान बनाना,रक्षा सहयोग के तहत रसद सहायता से जुड़ा समझौता



Next Story