नाइजीरिया के मैदुगुरी में मस्जिद में धमाका, सात नमाजियों की मौत

नाइजीरिया के मैदुगुरी में मस्जिद में धमाका, सात नमाजियों की मौत
X


पूर्वोत्तर नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत के मैदुगुरी शहर में बुधवार को एक मस्जिद में हुए विस्फोट से अफरा तफरी मच गई। इस घटना में कम से कम सात नमाजियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के समय मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार विस्फोट अचानक हुआ, जिससे मस्जिद के अंदर मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद आसपास के लोग और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अब तक किसी भी सशस्त्र संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जिहाद विरोधी मिलिशिया के नेता बाबाकुरा कोलो ने इसे संदिग्ध बम विस्फोट करार दिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया है और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। मैदुगुरी पहले भी उग्रवादी हिंसा का गवाह रहा है, ऐसे में इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Next Story