नीमच की ​सड़कों पर दिखा कश्मीर जैसा नजारा,ओला से फसलों को नुकसान

नीमच की ​सड़कों पर दिखा कश्मीर जैसा नजारा,ओला से फसलों को नुकसान
X

नीमच अमित | मध्य प्रदेश के नीमच जिले में रविवार को मौसम ने ऐसा यू-टर्न लिया कि किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। जीरन और मनासा तहसील के दर्जनों गांवों में हुई भीषण ओलावृष्टि ने रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया है।

​ओलावृष्टि इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही देर में सड़कों और खेतों में बर्फ की सफेद परत जम गई। खासकर पालसोडा और भंवरासा में ओलों का आकार और मात्रा इतनी अधिक थी कि ग्रामीण अपनी फसलों की बर्बादी देख दंग रह गए।

​इन गांवों में मची तबाही:

​जीरन तहसील: भंवरासा, पालसोडा, केलुखेड़ा और बामणिया भोपाल गंज।

​मनासा तहसील: रूपावास, आकली, आंतरीमाता, लोडकिया और खजूरी।

​किसानों की बढ़ी चिंता

​बेमौसम हुई इस बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और अफीम की फसलों को बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राजस्थान के भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों में भी इसी तरह के मौसम की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गई है, जिससे यहाँ के किसान भी अब भयभीत हैं।

Next Story