गेम की लत ने ली तीन सगी बहनों की जान, नौवीं मंजिल से लगाई छलांग

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। साहिबाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र की 'भारत सिटी सोसायटी' में तीन नाबालिग सगी बहनों ने एक साथ नौवीं मंजिल से कूदकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। इस दिल दहला देने वाली घटना के पीछे ऑनलाइन गेम की लत और परिजनों की रोक-टोक को मुख्य वजह माना जा रहा है।
कोरियाई गेम की लत बनी काल
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों बहनों को 'कोरियन लवर गेमिंग एप' खेलने की गंभीर लत लगी हुई थी। यह एक टास्क बेस्ड गेम बताया जा रहा है। परिजन अक्सर उन्हें मोबाइल पर गेम खेलने से मना करते थे, जिससे तीनों बहनें नाराज चल रही थीं। इसी नाराजगी के चलते बीती रात उन्होंने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
टास्क बेस्ड गेम और हाथ से लिखे नोट्स बरामद
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए हैं ताकि गेम की वास्तविकता और किसी बाहरी दबाव की जांच की जा सके। पुलिस को घर से कुछ हाथ से लिखे पेपर (नोट्स) भी मिले हैं, जिनका बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल की फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
परिजनों और बच्चों के लिए बड़ी चेतावनी
यह घटना आधुनिक दौर में बच्चों के भीतर बढ़ती डिजिटल लत और उसके खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करती है। टास्क बेस्ड ऑनलाइन गेम्स अक्सर बच्चों को मानसिक रूप से प्रभावित कर उन्हें हिंसक या आत्मघाती कदम उठाने के लिए उकसाते हैं।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
