ईरान में बिगड़ते हालात के बीच अमेरिका की सख्त चेतावनी, नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह

ईरान  में बिगड़ते हालात के बीच अमेरिका की सख्त चेतावनी, नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह
X

ईरान में तेजी से बिगड़ते सुरक्षा हालात और बड़े पैमाने पर जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। यूएस वर्चुअल एम्बेसी की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि देश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सड़कों की बंदी, सार्वजनिक परिवहन में बाधा और इंटरनेट सेवाओं के ठप होने की स्थिति बनी हुई है। ईरानी सरकार मोबाइल, लैंडलाइन और इंटरनेट नेटवर्क तक पहुंच को लगातार प्रतिबंधित कर रही है। एडवाइजरी के अनुसार, कई एयरलाइंस ने ईरान आने-जाने वाली उड़ानों को सीमित या रद्द कर दिया है। ऐसे में अमेरिकी नागरिकों को संचार के वैकल्पिक साधनों की योजना बनाने और यदि सुरक्षित हो तो आर्मेनिया या तुर्किये के रास्ते सड़क मार्ग से ईरान छोड़ने की सलाह दी गई है। हालांकि, अफगानिस्तान, इराक और पाकिस्तान-ईरान सीमा क्षेत्र की यात्रा बिल्कुल न करने की सख्त हिदायत दी गई है। जो नागरिक देश छोड़ने में असमर्थ हैं, उन्हें अपने निवास या किसी सुरक्षित इमारत में रहने और भोजन, पानी व दवाइयों का पर्याप्त भंडारण रखने की सलाह दी गई है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह भी चेतावनी दी है कि विदेशी मीडिया से बातचीत करने या प्रदर्शनों की तस्वीरें और वीडियो बनाने से बचें, क्योंकि वहां का प्रशासन इसे ‘जासूसी’ मानकर सख्त कार्रवाई कर सकता है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story