लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; टैक्स कलेक्टर और कार्यपालन यंत्री रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जबलपुर (बीएचएन)। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने दो अलग-अलग कार्यवाहियों में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक टैक्स कलेक्टर और एक प्रभारी कार्यपालन यंत्री को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है।

पहली कार्रवाई: टैक्स रसीद में नाम बदलने के लिए माँगी रिश्वत

आरोपित: चन्द्रभान नोनिया, टैक्स कलेक्टर।

मामला: आवेदक दीपक कुशवाहा की पत्नी के नाम नजूल के मकान की टैक्स रसीद में नाम चढ़वाने की एवज में आरोपित ने 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

ट्रैप: लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर टैक्स कलेक्टर को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई: बकाया भुगतान के बदले लिए 20 हजार

आरोपित: विकार अहमद सिद्दीकी, प्रभारी कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग (कटनी)।

मामला: विभाग के एक पूर्व कर्मचारी से उनके बकाया एरियर (Arrears) के भुगतान को पास करने के बदले आरोपित ने रिश्वत की मांग की थी।

गिरफ्तारी: लोकायुक्त टीम ने आरोपित सिद्दीकी को उनके निवास स्थान पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

Next Story