लुटेरी दुल्हन का कारनामा,: सुहागरात पर बोली में किसी ओर की हूँ ओर पति पर चाकू से हमला कर जेवर और नकदी लेकर फरार

हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र में शादी की खुशियां उस वक्त मातम और दहशत में बदल गईं, जब एक दुल्हन निकाह के मात्र तीन दिन बाद ही अपने कथित प्रेमी (रिश्ते के चाचा) के साथ रफूचक्कर हो गई। जाते-जाते दुल्हन न केवल घर का कीमती सामान समेट ले गई, बल्कि पति को नशीला खाना खिलाकर बेहोश भी कर दिया।
पहली रात ही दिखाया खौफनाक रूप
पीड़ित पति सुनील ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 21 फरवरी को हुई थी और 22 फरवरी को वह दुल्हन को विदा कर घर लाया था। शादी की पहली ही रात (सुहागरात) को दुल्हन का व्यवहार अचानक बदल गया। जब पति कमरे में पहुंचा, तो उसने चाकू से हमला कर दिया और साफ तौर पर धमकी दी कि वह किसी और से प्यार करती है, इसलिए उसे छूने की कोशिश न करे। डर और लोक-लाज के कारण पति अलग चारपाई डालकर सोने लगा।
15 लाख के जेवर और नकदी पार
दुल्हन ने साजिश के तहत पति और परिवार को नशीला खाना खिलाया। जब सब बेहोश हो गए, तो वह अलमारी में रखे करीब 15 लाख रुपए के जेवर और पति के पर्स से 18 हजार रुपए की नकदी समेटकर अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। अगले दिन होश आने पर परिवार को इस बड़ी ठगी का पता चला। पुलिस अब आरोपी दुल्हन और उसके सहयोगी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
