ईरान-अमेरिका संघर्ष: ईरानी सीमा में अमेरिकी हेलिकॉप्टर गिराने का दावा, खाड़ी देशों में भारी तनाव

ईरान-अमेरिका संघर्ष: ईरानी सीमा में अमेरिकी हेलिकॉप्टर गिराने का दावा, खाड़ी देशों में भारी तनाव
X


तेहरान/अबू धाबी। मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुँच गया है। ईरान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में घुसपैठ कर रहे एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर को मार गिराया है। ईरानी न्यूज एजेंसी 'मेहर' के अनुसार, यह हेलिकॉप्टर उस अमेरिकी पायलट की तलाश में ईरानी हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ था, जिसका विमान पहले गिराया जा चुका है।

इससे पहले ईरान ने अमेरिका के अत्याधुनिक F-35 फाइटर जेट को गिराने का दावा किया था, हालांकि अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स और मलबे की तस्वीरों के आधार पर इसे F-15E स्ट्राइक ईगल विमान बताया जा रहा है। लापता पायलट इसी विमान का हिस्सा था। तस्नीम न्यूज के मुताबिक, ईरान ने अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़ने वाले के लिए इनाम की भी घोषणा की है। वाशिंगटन ने फिलहाल हेलिकॉप्टर गिराए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमले

ईरान ने अपनी आक्रामक कार्रवाई जारी रखते हुए कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान का कहना है कि यह ड्रोन हमले उसके घरेलू उद्योगों, स्टील प्लांट और बुनियादी ढांचों (पुलों) पर हुए हमलों का करारा जवाब हैं।

अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से 5 भारतीय समेत 12 घायल

यूएई के अबू धाबी स्थित अज्बान इलाके में शुक्रवार को एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा मिसाइल इंटरसेप्ट किए जाने के बाद उसका मलबा नीचे आ गिरा। इस घटना में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें 5 भारतीय और 6 नेपाली नागरिक शामिल हैं। घायल नेपाली नागरिकों में से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन: एक पायलट को बचाने का दावा

इजरायली अधिकारियों के हवाले से खबर आ रही है कि ईरान में गिरे अमेरिकी फाइटर जेट के एक क्रू मेंबर को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, दूसरे क्रू मेंबर की तलाश के लिए अभी भी बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story