हैवानियत - 10 महीने की बच्ची से दरिंदे ने किया दुष्कर्म

गुजरात के भरूच में एक 30 वर्षीय युवक ने 10 महीने की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। जानकारी के मुताबिक वह बच्ची के साथ खेल रहा था और उसे अपने घर ले गया और फिर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची की दादी ने उसके रोने की आवाज सुनी, तो आरोपी के घर की तरफ दौड़ी। दादी ने बच्ची को लहूलुहान हालत में देखा।

क्या है मामला

आरोपी का नाम दीपक कुमार लालबाबू सिंह बताया जा रहा है। शख्स का काफी दिनों से बच्ची के घर पर आना-जाना था। वह काफी बार बच्ची के साथ खेलने के लिए बच्ची के घर आया करता था। जानकारी के मुताबिक, बच्ची की मां एक रेस्टोरेंट में काम करती है। रविवार की शाम को जब बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी उसने मौके का फायदा उठा कर मासूम को बहला फुसला कर उसे वहां से उठा कर ले गया। फिर अपने घर लेकर जा कर अपनी हवस का शिकार बनाया।

फैल गया आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि वह व्यक्ति बच्चे के माता-पिता का दोस्त था और बच्चे के साथ खेलने के लिए अक्सर उनके घर आता जाता था। बच्ची की मां उसे अस्पताल ले गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि चोटों की गंभीरता और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बच्ची की हालत खराब हो गई है। बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल मामले की कानूनी कार्यवाही चल रही है। शख्स को जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

यूं पकड़ा गया आरोपी

बताय जा रहा है कि थोड़ी बच्ची की रोने की आवाजें सुन कर बच्ची की दादी उसे खोजने के लिए दौड़ी। तब बच्ची को लहूलुहान हालत में देखा। बगल में आरोपी भी खड़ा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और पड़ोसियों को मामला समझ आते ही उन्होंने आरोपी की खूब पीटा फिर पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर पड़ोसियों ने आरोपी को उनके हवाले कर दिया।

Next Story