क्रिकेट खेलते खेलते चली गई 15 साल के बालक की जान हार्ट अटैक से हुई मौत

आगरा मालवा। आगर मालवा जिले के सुसनेर में रविवार सुबह आठ बजे क्रिकेट खेलते-खेलते एक 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। स्कूल के पास दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते समय वह अचानक बेहोश होकर ग्राउंड पर गिर गया। उसको साथ खेल रहे दोस्त सुसनेर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार का बुराहाल है।मामला रविवार की सुबह करीब 8 बजे सुसनेर के मिडिल स्कूल ग्राउंड का है। क्रिकेट खेलने गए 15 वर्षीय किशोर माखन पिता बनेसिंह सौंधिया की मौत हो गई। उसे दोस्तों की मदद से पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल सुसनेर में लाया गया। यहां पर डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। थाना प्रभारी केसर राजपूत के अनुसार सुसनेर पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Next Story