मणिपुर में 16 नए केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार खोलेगी मोदी सरकार, जानिए क्या होगा फायदा

मणिपुर में 16 नए केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार खोलेगी मोदी सरकार, जानिए क्या होगा फायदा
X

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बताया कि उनका मंत्रालय मणिपुर में 16 नए केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार खोलने जा रहा है। इन भंडारों का मकसद आम लोगों जरूरी वस्तुएं सस्ते दामों पर उपलब्ध कराना है। इनमें से आठ भंडार घाटी के इलाकों और आठ पहाड़ी इलाकों में खोले जाएंगे।

शाह ने कहा कि ये भंडार मंगलवार से आम जनता के लिए खोले जाएंगे। वहां पहले से ही 21 भंडारों में यह संख्या भी जुड़ जाएगी। गृह मंत्री ने एक्स पर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता के मुताबिक गृह मंत्रालय यह पहल शुरू कर रहा है, ताकि मणिपुर के लोगों को उचित दामों पर सामान उपलब्ध कराया जा सके। अब 17 सितंबर 2024 से 21 मौजूदा भंडारों के अलावा 16 नए भंडार खोले जाएंगे। इनमें से आठ घाटी में और आठ पहाड़ी क्षेत्रों में होंगे।

मणिपुर के घाटी जिलों में खासतौर पर मैतेई समुदाय के लोग निवास करते हैं। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में आदिवासी कुकी समुदाय निवास करता है। राज्य में तीन मई 2023 से जातीय हिंसा जारी है। यह हिंसा तब शुरू हुई जब पहाड़ी जिलों में एक आदिवासी एकता मार्च के दौरान मैतेई समुदाय ने अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग की। इस हिंसा में अब तक 220 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। जिनके कुकी और मैतेई समुदाय के सदस्य व सुरक्षा कर्मी शामिल हैं।

Next Story