बजट 2026: हेल्थ और एजुकेशन में 'बड़ा बदलाव'; 3 नए आयुर्वेदिक संस्थान और 1.5 लाख केयर गिवर्स को मिलेगी ट्रेनिंग

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 के अपने भाषण में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को 'विकसित भारत' का आधार बताया है। सरकार का मुख्य फोकस अब डिग्री के साथ-साथ 'दक्षता आधारित रोजगार' (Skill-based Employment) पर है।
स्वास्थ्य क्षेत्र: मेडिकल टूरिज्म और नए आयुष केंद्र
5 क्षेत्रीय मेडिकल हब: भारत को दुनिया का हॉस्पिटल बनाने के लिए 5 नए 'रीजनल मेडिकल हब' बनाए जाएंगे। इनमें निजी क्षेत्र की भागीदारी से वर्ल्ड क्लास इलाज मिलेगा।
1000 क्लीनिकल साइट्स: साइंटिफिक रिसर्च और रिव्यू के लिए देश भर में 1000 मान्यता प्राप्त साइट्स तैयार होंगी।
आयुष और योग पर जोर: प्राचीन पद्धति को बढ़ावा देने के लिए देश में 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान (AIIA) खोले जाएंगे। हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स में आयुष केंद्रों को अनिवार्य किया जाएगा।
रोजगार: हेल्थ प्रोफेशनल्स की बढ़ेगी फौज
एक लाख नए AHP: अगले 5 वर्षों में 1 लाख एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स (AHP) को सिस्टम से जोड़ा जाएगा।
केयर गिवर्स की ट्रेनिंग: बुजुर्गों और मरीजों की देखभाल के लिए 1.5 लाख 'केयर गिवर्स' को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होंगे।
विशेषज्ञता पर फोकस: रेडियोलॉजी, एनेस्थीशिया और डायग्नोस्टिक जैसे क्षेत्रों के संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा।
शिक्षा और तकनीक: AI के लिए उच्च स्तरीय समिति
एआई (AI) का असर: सेवा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीकों से पड़ने वाले असर का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा।
शिक्षा से उद्यम: अब केवल किताबी शिक्षा नहीं, बल्कि शिक्षा को सीधे 'उद्यम' (Entrepreneurship) और 'रोजगार' से जोड़ने वाली नीतियां लागू होंगी।
भीलवाड़ा के युवाओं के लिए क्या है अवसर?
भीलवाड़ा जैसे शहरों में नर्सिंग और पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रहे हजारों छात्र-छात्राओं के लिए 'केयर गिवर्स' ट्रेनिंग और 'एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स' की घोषणा नई उम्मीदें लेकर आई है। साथ ही, आयुर्वेद और योग पर जोर देने से स्थानीय आयुष केंद्रों में भी सुविधाओं और रोजगार का विस्तार होगा।
