महाकाल को भेंट किए दो आम, कीमत है सिर्फ 2,70,000 रुपए प्रति किलो

जबलपुर में रहने वाले बाबा महाकाल के एक भक्त ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर विश्व का सबसे महंगा आम बाबा महाकाल को अर्पित किया। इस आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2,70,000 रुपए प्रति किलो है। जानकारी के अनुसार संकल्प सिंह का फार्म हाउस जबलपुर में न्यू भेड़ाघाट के पास बना हुआ है। जहां विश्व का सबसे महंगा आम मियाजाकी जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 2,70,000 रुपए प्रति किलो है। उसके साथ ही ऑस्ट्रेलियन आम की वैरायटी R2 V2 और जापान का प्रसिद्ध टोमेगो आम के पेड़ भी फार्म हाउस में लगे हुए हैं। संकल्प सिंह परिहार बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं, इसीलिए वह आम की फसल का सबसे पहला फल बाबा महाकाल को अर्पित करते हैं। इस बार लगातार तीसरे साल उज्जैन पहुंचकर उन्होंने बाबा महाकाल को बेशकीमती आम अर्पित किया है।
कुत्ते करते हैं आमों की रखवाली
महाकाल हाइब्रिड फॉर्म में आमों की कीमती वैरायटी हैं। ऐसे में इन्हें चोरी से बचाने के लिए लगभग एक दर्जन कुत्ते यहां रखवाली करते हैं। दिन में इन कुत्तों को पिंजरे में रखा जाता है, लेकिन रात के समय सभी कुत्ते आमों की रखवाली करने के लिए खुले छोड़ दिए जाते हैं।