बड़नगर में बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम: 60 फीट गहराई में फंसा भागीरथ, पाली से भेड़ चराने आया था परिवार

उज्जैन। बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम झलारिया में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। पाली (राजस्थान) से भेड़ चराने आए एक परिवार का तीन वर्षीय मासूम बालक खेत में खुले पड़े बोरवेल में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
खेलते-खेलते मौत के मुहाने पर पहुँचा मासूम
बड़नगर टीआई अशोक पाटीदार के अनुसार, राजस्थान के पाली जिले के गुड़ानला निवासी कुछ लोग भेड़ें लेकर झलारिया क्षेत्र में आए हुए हैं। शुक्रवार को जब डेरे के सदस्य भेड़ें चरा रहे थे, तभी भागीरथ (3) पुत्र प्रवीण देवासी अचानक पलदूना रोड स्थित एक खेत में खुले बोरवेल में जा गिरा। परिजनों और ग्रामीणों के शोर मचाने पर तुरंत प्रशासन को सूचित किया गया।
60 फीट गहराई पर अटका है बालक
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बच्चा बोरवेल में लगभग 60 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। देर रात तक मौके पर खुदाई करने वाली मशीनें और ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित की गई। रेस्क्यू टीम सावधानीपूर्वक मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटी है, हालांकि गहराई अधिक होने के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
