काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रस्तुति देकर लौट रही गुजरात की संगीत मंडली की गाड़ी शिवपुरी में दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत

X
By - राजकुमार माली |16 Aug 2025 5:13 PM IST
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुजरात की संगीत मंडली (म्यूजिकल ग्रुप) से भरी ट्रेवलर काशी विश्वनाथ मंदिर से प्रस्तुति देकर लौट रही थी, तभी उदायला तिराहे के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
काशी से लौट रही थी संगीत मंडली
जानकारी के अनुसार, गुजरात से करीब 17 लोगों का दल काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवकथा की प्रस्तुति देने गया था। शुक्रवार को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंडली ट्रेवलर से गुजरात लौट रही थी। सभी सदस्य बेहद थके हुए थे और अधिकांश लोग यात्रा के दौरान सो रहे थे।
Next Story
