एक साथ 4 नवजातों को जन्म, सात बच्चों की बनी मां

एक साथ 4 नवजातों को जन्म, सात बच्चों की बनी मां
X

महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है. डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक महिला का प्रसव कराया. जन्म के बाद सभी बच्चे और उनकी मां पूरी तरह स्वस्थ हैं. बताया जा रहा है कि यह महिला का तीसरा प्रसव था, जिसमें तीन बच्चियां और एक बच्चा शामिल हैं. डॉक्टरों ने बच्चे की स्पेशल केयर के लिए उन्हें अस्पताल के आईसीयू में रखा है. महिला पहले से ही तीन बच्चों की मां थी, अब चार बच्चों के जन्म लेने के बाद वो सात बच्चों की मां बन गई है.

सर्जरी के जरिए हुए बच्चे

महिला के परिवार ने बताया कि लेबर पेन शुरू होने पर महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की. अस्पताल के चिकित्सकों ने इसे दुर्लभ मामला करार दिया है. मां की हालत स्थिर है और बच्चों की सेहत पर नजर रखी जा रही है. यह घटना की जोर शोर से चर्चा हो रही है. वहीं महिला के परिवार में खुशी की लहर है.

सभी बच्चे फिलहाल आईसीयू में

महिला और उसका परिवार मूल रूप से पुणे का रहने वाला है. फिलहाल यह परिवार कोरेगांव में रह रहा है. बीते शुक्रवार को प्रसव के लिए महिला को सतारा जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मां और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ है लेकिन बच्चों के वजन कम होने के कारण उन्हें फिलहाल आईसीयू में रखा गया.

Next Story