दिव्यांग गर्भवती ओर वरिष्ट नागरिकों को रेल्वे देता हे ये सुविधा: ट्रेन में 45 साल से अधिक की महिलाओं के लिए अलग से आरक्षित होती है सीट

नई दिल्ली। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं एवं दिव्यांगों के लिए ट्रेनों में विशेष सीट की व्यवस्था रहती है। उनके लिए विभिन्न श्रेणी की कोचों में नीचे की कुछ सीटें आरक्षित रखी जाती हैं। बुकिंग के दौरान लोअर बर्थ का विकल्प नहीं भी चुनने पर उन्हें यह सुविधा दी जाती है। गर्भवती महिलाएं भी इस सुविधा की हकदार होती हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बुधवार को लोकसभा में इससे जुड़े प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि रेलवे की ओर से विभिन्न श्रेणी के यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा देने का प्रयास किया जाता है। यात्रा के दौरान ट्रेनों में अगर नीचे की सीटें खाली हैं तो उसपर पहला हक वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं का होता है।, नई दिल्ली। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं एवं दिव्यांगों के लिए ट्रेनों में विशेष सीट की व्यवस्था रहती है। उनके लिए विभिन्न श्रेणी की कोचों में नीचे की कुछ सीटें आरक्षित रखी जाती हैं। बुकिंग के दौरान लोअर बर्थ का विकल्प नहीं भी चुनने पर उन्हें यह सुविधा दी जाती है। गर्भवती महिलाएं भी इस सुविधा की हकदार होती हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बुधवार को लोकसभा में इससे जुड़े प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि रेलवे की ओर से विभिन्न श्रेणी के यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा देने का प्रयास किया जाता है। यात्रा के दौरान ट्रेनों में अगर नीचे की सीटें खाली हैं तो उसपर पहला हक वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं का होता है।

Next Story