पाकिस्तानी पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, रिफ्यूजी कैंप के पास 5 आतंकियों का एनकाउंटर

पिशीन (बलूचिस्तान) | पाकिस्तानी पुलिस और काउंटर टेररिज़्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) ने रविवार को अफगानिस्तान सीमा के निकट पिशीन जिले में एक संयुक्त अभियान चलाकर पांच खूंखार आतंकियों को ढेर कर दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक रिफ्यूजी कैंप के पास आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में छिपे हुए हैं।
खुद को बम से उड़ाया, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
सुरक्षा बलों के ठिकाने पर पहुंचते ही आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पांच आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को बम से उड़ा लिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मारे गए आतंकी क्षेत्र के पुलिस मुख्यालय और एक कैडेट कॉलेज पर हमले की साजिश रच रहे थे। आतंकियों के कब्जे से एक वाहन बरामद किया गया है, जिसमें भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भरी हुई थी।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
