अंबरनाथ फ्लाईओवर पर दिल दहला देने वाला हादसा: हार्टअटैक के बाद बेकाबू कार ने 5 वाहनों को रौंदा, 4 की मौत, 3 घायल

अंबरनाथ फ्लाईओवर पर दिल दहला देने वाला हादसा: हार्टअटैक के बाद बेकाबू कार ने 5 वाहनों को रौंदा, 4 की मौत, 3 घायल
X



महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में शुक्रवार शाम 6:42 बजे हुआ एक दर्दनाक हादसा पूरे इलाके में सनसनी फैला गया। कार चला रहे व्यक्ति को अचानक हार्टअटैक आया, जिसके बाद उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे वाहनों पर चढ़ गई। कुछ ही सेकेंड में तेज रफ्तार कार ने करीब 4–5 वाहनों को जोरदार टक्कर मारी और खुद भी पलट गई।

CCTV में कैद दिल दहला देने वाले पल

फ्लाईओवर के पास लगी CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है कि फ्लाईओवर पर दोनों ओर भारी ट्रैफिक था। तभी अचानक तेज रफ्तार कार सामने से आती दो बाइकों और कई वाहनों को जोर से टक्कर मार देती है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक सवार तेज धक्के से कई फीट हवा में उछलकर फ्लाईओवर के दूसरी तरफ नीचे जा गिरता है। नीचे सड़क से गुजर रहे लोगों की जान बाल-बाल बची।

हादसे के बाद अफरा-तफरी

टक्कर के बाद फ्लाईओवर और नीचे सड़क पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

इस भयावह दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है।

घायल 3 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Next Story