कुएं में गिरी तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत

कुएं में गिरी तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत
X

महाराष्ट्र के जालना में एक कार 70 फीट गहरे कुएं में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह भोकरदन-जाफराबाद रोड पर गड़ेगव्हान गांव में हुई। बताया जा रहा है कि कार छत्रपति संभाजीनगर से जाफराबाद की ओर आ रही थी।

तेज रफ्तार कार ने सबसे पहले मॉर्निंग वॉक पर निकले एक स्थानीय निवासी को टक्कर मारी, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार सड़क से उतरकर एक कुएं में जा गिरी। मृतकों की पहचानपद्माबाई भांबरे, ज्ञानेश्वर भांबरे, ज्ञानेश्वर डाकले, निर्मला डाकले और अजिनाथ भांबरे के रूप में हुई है

Next Story