केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने डाला वोट, 50 से ज्यादा सीटें जीतने का किया दावा

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने डाला वोट, 50 से ज्यादा सीटें जीतने का किया दावा
X

हरियाणा में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। हरियाणा में 2 करोड़ से अधिक मतदाता वोट करेंगे। इस बार हरियाणा में मुकाबला दिलचस्प मुकाबला है। सत्ताधारी दल भाजपा राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए मैदान में उतरेगी, वहीं कांग्रेस लंबे समय बाद राज्य की सत्ता में वापसी की उम्मीद में है। आप, इनेलो-बसपा और जजपा-आसपा के उम्मीदवारों की भी किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

हरियाणा में इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए 20,629 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इस बार कांग्रेस पार्टी ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने से चूकने वाली पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से अपना उम्मीदवार बनाया है। ध्यान देने वाली बात है कि मतदान से ठीक पहले गुरुवार यानी 03 अक्टूबर को बीजेपी के बड़े नेता अशोक तंवर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। 90 सीटों पर मतदान के लिए चुनाव आयोग ने जरूरी तैयारी पूरी कर ली थी। मतदान सुबह 7 बजे से जारी है।

Next Story