पूर्वी चंपारण: केसरिया में हृदयविदारक हादसा, चंवर के पानी में डूबने से 6 बच्चियों की मौत

पूर्वी चंपारण: केसरिया में हृदयविदारक हादसा, चंवर के पानी में डूबने से 6 बच्चियों की मौत
X


केसरिया | बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र स्थित लोहरगांवा गांव में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ चंवर (जलमग्न क्षेत्र) में भरे पानी में डूबने से छह मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, सभी बच्चियां रोज की तरह मंगलवार शाम करीब चार बजे घर से घास काटने और बकरियां चराने के लिए निकली थीं। इसी दौरान वे पास ही स्थित नदी किनारे खेलने लगीं। बताया जा रहा है कि खेल-खेल में बच्चियां पानी में नहाने उतरीं, जहाँ गहराई का अंदाजा न होने के कारण वे एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में गहरे पानी में समा गईं।

देर शाम तक जब बच्चियां घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद जब उनके शव पानी में उतराते मिले, तो गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को पानी से बाहर निकलवाया।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455


Next Story