मुंबई में चार मंजिला इमारत गिरी, दो लोगों की मौत,मलबे में कई लोग दबे

मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वसई इलाके में एक अपार्टमेंट का एक हिस्सा ढह गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। नारंगी रोड पर चामुंडा नगर और विजय नगर के बीच स्थित रमाबाई अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा कल देर रात ढह गया।ये इलाका मुंबई सबअर्बन का हिस्सा है, लेकिन पालघर जिले में पड़ता है। पालघर पुलिस ने कहा, "वसई-विरार नगर निगम के अग्निशमन विभाग और एनडीआरएफ की दो टीमों की मदद से बचाव कार्य जारी है। अब तक 11 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें विरार और नाला सोपारा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।"हादसे के तुरंत बाद वसई-विरार नगर निगम का अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा। साथ ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की दो टीमें भी बचाव कार्य में जुट गईं। टीमों ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। सभी घायलों को विरार और नाला सोपारा के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।यह इलाका प्रशासनिक दृष्टि से मुंबई सबअर्बन का हिस्सा होने के बावजूद पालघर जिले में आता है। पालघर पुलिस के मुताबिक, मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है और मलबे में फंसे अन्य लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल घटनास्थल को घेरकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
स्थानीय प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आसपास के रहवासी इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि किसी अन्य खतरे को टाला जा सके।
