गुप्ता की हुई हार, थाईलैंड की इस सुंदरी ने पहना 72वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट का ताज

गुप्ता की हुई हार, थाईलैंड की इस सुंदरी ने पहना 72वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट का ताज
X

नई दिल्ली। भारत में आयोजित 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले हैदराबाद में शनिवार को हुआ। सभी को भारत की नंदिनी गुप्ता की जीत का इंतजार था, लेकिन यह सपना सच नहीं हो पाया। इस प्रतियोगिता का ताज थाइलैंड की एक सुंदरी ने अपने नाम कर लिया है। आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मिस वर्ल्ड 2025 के विनर की घोषणा हो चुकी है। थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी को मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया गया है। बता दें कि मिस मार्टिनिक ने चौथा स्थान हासिल किया, मिस पोलैंड को इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला और मिस इथियोपिया ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

Next Story