पाकिस्तान में रमजान के पहले दिन बड़ा हादसा: गैस ब्लास्ट से ढही इमारत, 8 बच्चों समेत 16 की मौत

पाकिस्तान में रमजान के पहले दिन बड़ा हादसा: गैस ब्लास्ट से ढही इमारत, 8 बच्चों समेत 16 की मौत
X

पाकिस्तान के कराची स्थित सोल्जर बाजार में रमजान के पहले ही दिन एक भीषण धमाका हुआ है। खाना बनाते समय अचानक हुए गैस ब्लास्ट के कारण एक रिहायशी इमारत ढह गई, जिससे इलाके में कोहराम मच गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सुबह करीब 4:15 बजे लोग सेहरी की तैयारी कर रहे थे।

मलबे में दबे लोग, मासूमों की गई जान

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 16 लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें 8 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। धमाका इतना जोरदार था कि बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मलबे की चपेट में आने से करीब 13-14 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बचाव कार्य जारी, मलबे में तलाश

पुलिस और बचाव दल के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू टीमें लगातार मलबा हटाकर उसमें फंसे जीवित लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार, धमाका सुबह के समय होने के कारण उस वक्त अधिकांश लोग घरों में मौजूद थे, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ गई।

Next Story