बड़ा हादसा टला! Air India की एक और फ्लाइट में बड़ी चूक, पायलट ने बीच रनवे पर रोका प्लेन

X
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार (20 जून 2025) को एक संभावित विमान हादसा समय रहते टल गया। एअर इंडिया की एक उड़ान, जो हैदराबाद से मुंबई जा रही थी, टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी का शिकार हो गई।
पायलट की सतर्कता और समय पर लिए गए निर्णय की वजह से विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एयर इंडिया की टीम ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से मुंबई रवाना कर दिया गया।
Next Story
