हरियाणा में तीसरी बार BJP की प्रचंड सरकार, पीएम मोदी ने बताया- 'ऐतिहासिक जीत'

हरियाणा में तीसरी बार BJP की प्रचंड सरकार, पीएम मोदी ने बताया- ऐतिहासिक जीत
X

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया हरियाणा का हृदय से आभार। भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं।एग्जिट पोल के अनुमानों को गलत साबित करते हुए भाजपा ने हरियाणा विधानसभा में बहुमत से जीत हासिल की है। इसे लेकर भाजपा में जश्न का माहौल है। दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ता जमकर झूम रहे हैं। साथ ही पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का आलम है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हरियाणा की जनता और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया हरियाणा का हृदय से आभार। भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं। यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।


उन्होंने लिखा कि इस महाविजय के लिए अथक परिश्रम और पूरे समर्पण भाव से काम करने वाले अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को भी मेरी बहुत-बहुत बधाई! आपने ना केवल राज्य की जनता-जनार्दन की भरपूर सेवा की है, बल्कि विकास के हमारे एजेंडे को भी उन तक पहुंचाया है। इसी का नतीजा है कि भाजपा को हरियाणा में यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।

इसके अलावा भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में जश्न का माहौल है। रात आठ बजे पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देंगे।

Next Story