पूर्व CM विजय रूपाणी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

X
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ राजकोट में किया जाएगा। पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन 12 जून को एअर इंडिया विमान हादसे में हुआ था।गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार उनके बेटे ऋषभ ने किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में पूर्व सीएम को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। राजकीय सम्मान के साथ रूपाणी का अंतिम संस्कार
राजकोट में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को 21 बंदूकों से सलामी दी गई। पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद हैं।
Next Story
