दिल्ली के सबसे VIP इलाके में महिला सांसद से सोने की चेन लूटी; मची खलबली

दिल्ली के सबसे VIP इलाके में महिला सांसद से सोने की चेन लूटी; मची खलबली
X

नई दिल्ली। देश की राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। लुटियंस जोन में स्थित तमिलनाडु हाउस के बाहर कांग्रेस की महिला सांसद आर. सुधा की सोने की चैन झपट ली गई। यह घटना नई दिल्ली जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

जानकारी के अनुसार, सांसद आर. सुधा किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब तमिलनाडु हाउस के बाहर अपनी गाड़ी का इंतजार कर रही थीं, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक उनके गले से चैन झपटी और फरार हो गए। यह सब कुछ चंद सेकंड में हुआ और अपराधी बड़ी आसानी से मौके से भाग निकले।

दिल्ली के सबसे वीआइपी माने जाने वाले इलाके में दिनदहाड़े इस प्रकार की घटना न केवल आम नागरिकों बल्कि जनप्रतिनिधियों की भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है। संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, पीएम आवास जैसे उच्च सुरक्षा वाले संस्थानों से कुछ ही दूरी पर हुई इस लूट की घटना ने यह सवाल उठाया है कि अगर लुटियंस जोन सुरक्षित नहीं, तो दिल्ली में कौन सुरक्षित है?

Next Story